ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

मंदिर में पूजा के दौरान चेन पार: दो महिलाओं के साथ हुई चोरी

दुर्ग | दुर्ग में मंदिरों में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाते हुए चैन स्नैचरों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शनि मंदिर में हुई, जहां पूजा के दौरान अज्ञात आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

प्रार्थी राकेश गोयल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी माता मंदिर में पूजा करने गई थीं, जहां से उनकी गले से तीन तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। वहीं, प्रफुल्ल गुप्ता ने भी शिकायत की कि उनकी माता के गले से डेढ़ तोला की सोने की चेन चुराई गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में एक महिला, जो ब्राउन ओढ़नी और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थी, चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी है।

समुदाय से अपील की गई है कि वे मंदिरों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button