ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन – कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

बीजापुर। जिले के रीमल्ल और अन्नारम के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार से शुरू हुई मुठभेड़ गुरुवार को भी जारी है। सूत्रों के अनुसार अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के हताहत होने की संभावना जताई जा रही है। इलाके में लगातार गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं, जिन्हें आस-पास के गांवों तक सुना जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में नक्सली लीडर पापा राव और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके की मौजूदगी है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जिस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली ढेर हो गए।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “स्थिति को देखते हुए अभियान अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान ऑपरेशन समाप्त होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।”

बीजापुर जिला अभी भी नक्सल गतिविधियों का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां की कठिन भौगोलिक स्थिति, घने जंगल और तेलंगाना–महाराष्ट्र की सीमा से जुड़ा इलाका नक्सलियों को सुरक्षित ठिकाने प्रदान करता है। इसी कारण सुरक्षाबलों ने मानसून के बाद “ऑपरेशन 2026” की शुरुआत बीजापुर से की है। यह अभियान नक्सल उन्मूलन की दिशा में सबसे बड़ा प्रयास माना जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button