ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

दुर्ग ब्रेकिंग : आधी रात फिर सनसनी! अज्ञात युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप

दुर्ग। शहर में आधी रात एक बार फिर सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को अपनी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ से परेशान था। परिजनों का कहना है कि कर्जदार लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक और कर्जदारों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई, जिसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या में कई लोग शामिल हैं और कर्ज विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button