ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने धान खरीदी का किया शुभारंभ

सौरभ साहू की रिपोर्ट :-

सूरजपुर। प्रदेश में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही सूरजपुर जिले में भी आज औपचारिक रूप से धान खरीदी की शुरुआत कर दी गई। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सुबह चंदरपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।

जिले में इस वर्ष कुल 54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस बार 63,818 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिले में 4 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए खाद्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी सुचारू रूप से चलेगी और किसानों को भुगतान भी समय पर मिलेगा।

प्रशासन ने भी बताया कि केंद्रों में तौल, टोकन, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button