ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 78 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात चलाए गए विशेष कॉम्बिंग अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में दर्ज प्रकरणों में न्यायालयों से जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 78 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 35 स्थायी वारंटी और 43 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 16–17 नवंबर की दरम्यानी रात जिलेभर में एक साथ अभियान चलाया गया। सुपेला थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 21 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा भिलाई नगर, भिलाई भट्टी, दुर्ग, अंजोरा, नगपुरा, स्मृतिनगर, वैशाली नगर, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, पाटन और अंडा से 1-1 आरोपी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी वारंटों की कार्रवाई में छावनी से 7, जामुल से 5, रानीतराई से 4, भिलाई नगर, नेवई और वैशाली नगर से 3-3, जबकि पद्मनाभपुर, सुपेला, खुर्सीपार, उत्तई और धमथा से 2-2 आरोपी गिरफ्त में आए। इसके अलावा दुर्ग, पुलगांव, भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई, अमलेश्वर, जामगांव (आर), लिटिया और नंदिनी नगर से 1-1 फरार आरोपी पकड़ा गया।

अभियान में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तैनात रहे। पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लगातार की गई। पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button