ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
क्राइमछत्तीसगढ़

अमलेश्वर पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 80,000 की मशरूका बरामद

अमलेश्वर : थाना अमलेश्वर पुलिस ने महादेव घाट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का महज़ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग 80 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद कर लिया है।

घटना ऐसे हुई उजागर
रायपुर निवासी सागर कुमार जांगड़े ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बड़े भाई के महादेव घाट स्थित घर में ताला लगाकर बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर से जेवर और नकदी चोरी कर ली। शिकायत पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 305-ए, 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को पेट्रोलिंग के समय स्कूटी क्रमांक CG-04/LW-5478 में तीन युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया और चोरी का सामान अमलेश्वर क्षेत्र की एक ज्वेलरी दुकान में बेचने की बात भी बताई।

निशानदेही पर बरामदगी
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी, कुल करीब ₹80,000 की मशरूका बरामद कर ली गई। सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अमित सोनकर (21 वर्ष), पुरानी बस्ती रायपुर
  • मोनू उर्फ दीक्षांत मांझी (19 वर्ष), मुकुट नगर रायपुर
  • राहुल सोनकर (21 वर्ष), मुकुट नगर रायपुर

अमलेश्वर पुलिस ने तत्परता और दक्षता दिखाते हुए कम समय में इस चोरी का खुलासा कर उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button