ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

पुरई खेल मैदान में मिली महिला की अधजली लाश का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उतई  :  उतई थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पुरई खेल मैदान में मिली अधजली महिला की लाश के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 08/12/2025 को ग्राम पुरई निवासी केवलदास मानिकपुरी ने सूचना दी कि खेल मैदान के पास एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी दल बल, एफएसएल, डॉग स्क्वाड और ACCU टीम मौके पर पहुंचे।

जांच में पता चला कि गुमशुदा महिला उर्मिला निषाद (30 वर्ष, गौतम नगर सुपेला) थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिनांक 09/12/2025 को दर्ज कराई गई थी। मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी विजय बांधे (24 वर्ष, निवासी करगाड़ीह, थाना उतई, जिला दुर्ग) ने जुर्म स्वीकार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतिका के बीच निजी संबंध थे। पारिवारिक और आर्थिक तनाव के कारण आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। उसने धारदार चाकू से हमला कर मृतिका की हत्या की और शव को जलाकर पहचान छुपाने का प्रयास किया।

अपराध की गंभीरता और चुनौती को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि हत्या का खुलासा और मृतिका की पहचान मात्र 24 घंटे में की गई है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य किसी की संलिप्तता पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी:
विजय बांधे, उम्र 24 वर्ष, निवासी करगाड़ीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button