ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में किया गया राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन

सूरजपुर  : जिले में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को ज्ञान और न्याय के समन्वय के रूप में मनाते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य मंत्री डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल तिलसिवों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देना था।

पूरा कार्यक्रम अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,  विनीता वार्नर के सक्रिय मार्गदर्शन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल टोपनो ने विद्यार्थियों के समक्ष जटिल कानूनी प्रावधानों को अत्यंत सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। न्यायाधीश टोपनो ने अपने संबोधन मानवाधिकार दिवस मनाने के उद्देश्य को बताते हुए कहा ष्लोग अपने अधिकारों की ज्यादा बात करते है, किन्तु हमें अपने अधिकारों के साथ साथ मूल कर्तब्यों को भी जानना आवश्यक है।ष्

न्यायाधीश टोपनो ने आज विद्यार्थियों को उनके कानूनी ढाँचे के महत्वपूणर्प स्तंभों से परिचित कराया उन्हे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार और राष्ट्र के प्रति उनके मौलिक कर्तब्यों की विस्तृत जानकारी दी। आगे उन्होने डिजिटल युग की चुनौतियों को रेखांकित करते हए सूचना एवं प्रद्यौगिकी आई.टी. अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने जोर दिया।

उन्होने विद्यार्थियों को सिक्योरिटी फीचर्स ऑन करने तथा अनजान व्यक्यिों के साथ ऑनलाईन जुडने और तुरंत बातचीत (चौट) करने से बचने की सलाह दी क्योकि यह साइबर खतरों का करण बन सकता है। आगे उन्होने इसके अतिरिक्त उन्होने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनिय, मोटर व्हीकल एक्ट, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, नि शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह तथा शिक्षा और विभिन्न कैरियर विकल्पों पर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिससे वे अपने भविष्य को सही दिशा दे सकें। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य  वीदिशा सर्मा, पैरालीगल वोलेंटियर्स सद्दाम हुसैन, कु. तिजेशवरी,  आशा गोंड, चिरंजीव लाल, सत्य नारायण, उमेश एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त इस विशेष दिवस के औसर पर विभिन्न स्थानों-1. शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल सूरजपुर 2. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नवाटोला 3. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तिवरागुडी एवं ग्राम परसापारा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजन में पैरालीगल वालेंटियर्स रोहित राजवाड़े, अक्षयवर लाल गुप्ता, कृष्णकांत कुशवाहा सामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button