ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर को मिला नया पुलिस कप्तान, निखिल अशोक कुमार रखेचा ने संभाला पदभार

कांकेर |  निखिल अशोक कुमार रखेचा (भा.पु.से.) ने जिला उत्तर बस्तर कांकेर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण करने से पूर्व रखेचा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए जाना गया।

कांकेर जिले में पदस्थापना के साथ ही उनसे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं विकास को गति देने तथा आम जनता के साथ पुलिस के संबंधों को मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button