ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

गर्मियों की तैयारी: वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर निगम ने बनाई रणनीति

दुर्ग |  नगर पालिक निगम में आयोजित बैठक में सभापति श्याम शर्मा ने अपने पार्षद साथियों के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल से मुलाकात कर आगामी गर्मियों में पानी की समस्या से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

सभापति शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष गर्मियों के दौरान नागरिकों को पेयजल संकट झेलना पड़ा था। इसलिए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है, ताकि आने वाले दो महीनों में पड़ने वाली भीषण गर्मी के दौरान शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पानी का संयमित उपयोग, पुन: उपयोग और बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि जल आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा और तालाब-नदी सहित अन्य जलाशयों की नियमित सफाई व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक के दौरान शासन से बोरिंग खुदवाने और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति से संबंधित प्रस्तावों पर भी करीब दो घंटे विस्तृत चर्चा हुई, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक एमआईसी शिव नायक,मनीष साहू,पार्षद संजय अग्रवाल,कमल देवांगन,गुलाब वर्मा,युवराज कुजाम,रामु सेन,मनीष कोठारी,गुलशन साहू,जितेंद्र ताम्रकर, ललित ढीमर,जीतू महोबिया,सविता साहू,सुरूचि उमरे,मनोज सोनी,लोकेश्वरी ठाकुर,सुरेश गुप्ता, गुड्डू यादव सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button