ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़रायपुर

वीरेंद्र सिंह तोमर को मिली कानूनी राहत, आर्म्स एक्ट केस में जमानत मंजूर

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में जिला न्यायालय रायपुर ने आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर को जमानत प्रदान कर दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद आरोपी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कुछ समय पहले पुरानी बस्ती इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जहां से उसने जमानत के लिए जिला न्यायालय का रुख किया।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिजवी और अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी को बेवजह मामले में फंसाया गया है, उसके खिलाफ कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है और उसका पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी भरोसा दिलाया कि आरोपी जांच में पूरा सहयोग करेगा।

वहीं अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले में उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए आरोपी को जमानत योग्य माना।

अदालत ने कुछ शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है, जिसमें नियमित रूप से न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराना, जांच में सहयोग करना और साक्ष्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करना शामिल है।

न्यायालय के इस फैसले के बाद आरोपी के परिजनों और समर्थकों में राहत का माहौल है। कानूनी जानकारों के अनुसार, यह आदेश यह दर्शाता है कि अदालत ने मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button