ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पाटन का पुनर्गठन 10 जनवरी-2026 को/

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ की विकासखंड पाटन स्तरीय समिति का पुनर्गठन कार्यक्रम दिनांक 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 1.00 बजे से पी.एम. श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, अखरा, तहसील पाटन में संपन्न होगी।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (1 पुरुष व 1 महिला), कोषाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार, पत्राचार, कार्यक्रम प्रभारी (02 सदस्य), प्रवक्ता (1 पुरुष व 1 महिला), संगठन प्रभारी, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल हैं।

बैठक में शिक्षक साथियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा आगामी समय के लिए कार्ययोजना एवं रणनीति तैयार की जाएगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा के गोपेन्द्र कुमार साहू करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन पाटन के विकासखंड संयोजक महेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ दुर्ग के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र बंछोर तथा विकासखंड पाटन अध्यक्ष पवन कामड़े की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button