ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

जामुल पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दो-पहिया वाहन बरामद

दुर्ग। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोटर सायकल चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए 05 दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी सोनू यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 जून 2025 की रात्रि उनकी स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 04 HU 8464 घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

 पुलिस की त्वरित कार्यवाही
विवेचना के दौरान दिनांक 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा, पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ एवं नागपुर क्षेत्रों से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

  • जप्ती विवरण
    आरोपी के कब्जे से कुल 05 दो-पहिया वाहन बरामद किए गए—
    03 मोटर सायकल
    02 स्कूटी
    अनुमानित कुल कीमत — ₹ 2,50,000/-

गिरफ्तारी
आरोपी को दिनांक 22.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक संतोष, चंदन सिंह, अतुल यादव एवं रूपनारायण बाजपेयी की विशेष भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस का संदेश
जिले में अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना दुर्ग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button