ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़रायपुर

गौवंश तस्करी के मामले में ट्रक राजसात

रायपुर |  गौवंश की तस्करी के मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को राजसात किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2014 की धारा-7 के अंतर्गत की गई है।

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक 01 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7825 में 09 गाय एवं 04 बछड़ों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था, जिसकी पुष्टि आरोपी देवराज भोई द्वारा की गई।

प्रकरण की विस्तृत विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि पशुओं को रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से ट्रक में भर दिया गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ। इस घटना में एक गाय की मौत भी हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button