ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़भिलाई

खैरागढ़ में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, भिलाई की युवती की हत्या, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

भिलाईनगर | खैरागढ़ क्षेत्र में प्रेम संबंध से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भिलाई की 21 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाशय में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज अंधे कत्ल को खैरागढ़ पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए महज 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

जलाशय में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

खैरागढ़ डीएसपी ममता अली शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे थाना ठेलकाडीह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के समीप पानी में एक युवती का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

तलाशी के दौरान जलाशय से कुछ दूरी पर एक कैरी बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और अस्पताल से संबंधित दस्तावेज रखे थे। दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान रूपा साहू (21 वर्ष), निवासी रामनगर मुक्तिधाम सुपेला, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और शव का पोस्टमार्टम सीएचसी घुमका में कराया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की मौत सिर पर कठोर एवं भारी वस्तु से किए गए प्रहार तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई।

शादी के दबाव ने ली जान

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका का हरडुवा निवासी आनंद वर्मा से प्रेम संबंध था, जो शादी से लगातार इंकार कर रहा था। लगभग तीन से चार महीने पहले मृतका शादी की बात लेकर आरोपी के घर पहुंची थी, जहां उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया था।

परिजनों ने बताया कि 25 जनवरी को युवती एक बार फिर शादी को लेकर बात करने आरोपी के घर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेह जताते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूला जुर्म

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था और उसके बार-बार शादी के दबाव से परेशान था।

आरोपी ने योजना के तहत युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर हरडुवा जलाशय ले गया, जहां पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से युवती की कमर में गमछे बांधकर भारी पत्थर से जोड़ते हुए जलाशय में फेंक दिया।

अहम सबूत जब्त, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इस त्वरित कार्रवाई में एसडीओपी, साइबर सेल और थाना ठेलकाडीह पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button