ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला: महिला थाना दुर्ग में BNS व POCSO के तहत अपराध दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 30 जनवरी। जिला दुर्ग के महिला थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30.01.2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना, दुर्ग पहुंची और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल छह आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।

प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6 एवं 12 के अंतर्गत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है। जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी—

  • विजय स्वाइन (उम्र 37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई
  • अनिल चौधरी (उम्र 60 वर्ष), निवासी ज़ोन-वन, खुर्शीपार

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं, जो जांचाधीन हैं। प्रकरण की जांच संवेदनशीलता एवं विधि के अनुरूप जारी है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button