ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद में बालक पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उतई  : थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग बालक पर प्राणघातक हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थिया द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा आवेश में आकर बालक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को तत्काल उपचार हेतु बी.एम. शाह अस्पताल, भिलाई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना स्थल :
ग्राम जोरातराई, बजरंग चौक क्षेत्र, थाना उतई, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :
परदेशी राम देवांगन, उम्र 66 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :
▪️ घटना में प्रयुक्त एक धारदार कुल्हाड़ी
▪️ घटना के समय पहने कपड़े
▪️ अन्य साक्ष्य सामग्री

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक महेश यादव एवं आरक्षक दीपक जॉन की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण एवं कानूनी माध्यम से सुलझाएं। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button