ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मेडिकल कैशलेस योजना की घोषणा, कर्मचारियों में खुशी की लहर

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रस्तुत बजट में प्रदेश सरकार ने मेडिकल कैशलेस योजना की घोषणा की, जो कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाएगी।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजय कुमार कोचेद्र और प्रांतीय सदस्य दीपक कुमार देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ की वर्षों से चली आ रही सतत मुहिम आखिरकार सफल हुई है और यह कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।

इस योजना के लागू होने से न केवल कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी, बल्कि उनके परिवारों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। कर्मचारियों और उनके परिजनों में इस घोषणा को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button