ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

होली से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.640 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु “नशे पर जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना वैशाली नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम ने शिव मंदिर के पास, जवाहर नगर शादी भवन के समीप, थाना वैशाली नगर क्षेत्र, दुर्ग में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगद राशि, 04 मोबाइल फोन एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

पूछताछ में खुला सप्लाई चेन का राज

प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर NDPS Act की धारा 21(B) एवं 29 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेखर राव (18 वर्ष), निवासी सुभाष चौक कैंप-1, भिलाई

  2. कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष), निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास, भिलाई

  3. मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष), निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242, थाना टिकरापारा, रायपुर

  4. हर्ष भट्टी, निवासी शांति नगर, भिलाई

जब्त सामग्री

  • 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)

  • 04 नग मोबाइल फोन

  • एक पल्सर मोटरसाइकिल

  • नगद बिक्री रकम

पुलिस की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। नशे से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button