ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दुर्ग-भिलाई में छत्तीसगढ़ी कलाकारों का ‘अतलंगहा होली मिलन समारोह’, रंग-गुलाल और गीतों से सजा कार्यक्रम

दुर्ग-भिलाई। रंगों के पर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों द्वारा “अतलंगहा होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर हो गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शशि सिन्हा (महापौर, रिसाली) शामिल हुईं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, अपनापन और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पुष्पेंद्र सिंह और चंदन दीप उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में एन.के. जैन तथा इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन नकुल महलवार, जागेश्वरी मेश्राम और विलास राउत के नेतृत्व में किया गया। वहीं आयोजन समिति में त्रिलोक तिवारी, प्रदीप वर्मा, अशोक गौर, परमेश्वर नाग, उपासना वैष्णव, रजनीश झांझी, संजू साहू और संगीता निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से कई कलाकार उपस्थित रहे, जिनमें सतीश जैन, पूरण किरी, क्रांति दीक्षित, शालिनी विश्वकर्मा और विकास यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की खास प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म गायक अनुराग शर्मा की रही। उन्होंने अपने मधुर गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।

इसके साथ ही फाग गीत की प्रस्तुति उत्तम तिवारी द्वारा दी गई, जिसने कार्यक्रम में पारंपरिक होली के रंग और उत्साह को और भी बढ़ा दिया।

होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप के साथ सभी ने त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और फिल्म जगत के कलाकारों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button