ब्रेकिंग
टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़दुर्ग

नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही

दुर्ग। शहर में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष जांच अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 के तहत 15 भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे यातायात पुलिस दुर्ग ने दुर्ग से नेहरू नगर की ओर आने वाले मार्ग पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नो-एंट्री अवधि में शहर में प्रवेश कर रहे भारी वाहनों को रोककर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 15 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया।

पुलिस के मुताबिक सुबह के समय शहर में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और कार्यालयीन कर्मचारियों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी कारण शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय-निर्धारण किया गया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर में नो-एंट्री लागू रहती है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सीमित अवधि के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाती है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक फिर से नो-एंट्री प्रभावी रहती है।

यातायात पुलिस ने बताया कि आगे भी नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से शहर में लागू यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button