ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में तड़के दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 4 संदिग्ध हिरासत में, 5 बाइक जब्त

दुर्ग/भिलाई: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने शनिवार तड़के एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, वारंट तामीली और संदिग्ध वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की गई।

यह अभियान सुबह 4 बजे से 8 बजे तक वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित बॉम्बे आवास और आईएसडीपी आवास में चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर ने किया।

4 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

अभियान के दौरान पुलिस ने 4 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की। साथ ही मौके पर मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की गई।

बिना नंबर की 5 बाइक जब्त

पुलिस ने अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली 5 संदिग्ध दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। इन वाहनों के दस्तावेज और स्वामित्व की जांच की जा रही है।

वारंट तामीली और गिरफ्तारियां

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 1 स्थायी वारंट की भी तामीली की।

कई थानों की संयुक्त कार्रवाई

इस सर्च ऑपरेशन में वैशाली नगर, नंदिनी, नेवई थाना, स्मृति नगर चौकी, जेवरा सिरसा चौकी, महिला थाना, यातायात थाना भिलाई और रक्षित केंद्र दुर्ग की संयुक्त टीम शामिल रही।

पुलिस का उद्देश्य

पुलिस के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना, फरार आरोपियों की तलाश करना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button