ब्रेकिंग
दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल
छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

16.70 लाख रुपये की नगदी, कार, बाइक और मोबाइल जब्त

भिलाई। अवैध रूप से जुआ खिलाने और खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6 स्थित एक मकान में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्शीपार क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर पांच व्यक्ति जुआ खेलते और खिलाते पकड़े गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 92 हजार 615 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की दो गड्डियां, दो कार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 16 लाख 70 हजार 615 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 तथा धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 185/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जानकी रमैया (60 वर्ष), निवासी सड़क नंबर 2, भिलाई
  2. जितेंद्र सिंह (58 वर्ष), निवासी केएलसी काली मंदिर के पीछे, खुर्शीपार
  3. अशोक कुमार सोनी (45 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे
  4. मोहम्मद अनीस (51 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, सपना टॉकीज के पीछे, पावर हाउस छावनी
  5. रवि कुमार (50 वर्ष), निवासी सेक्टर 11, जोन 1, सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 6, खुर्शीपार

पुलिस की अपील

दुर्ग police ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button