ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार बना संबल : ट्राइसाइकिल मिलने से खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कान

समाज कल्याण विभाग की पहल से अब खुद के दम पर तय कर रही जिंदगी की राह

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। ग्राम पंचायत हांडीटोला निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग हितग्राही सुश्री खोमीन कल्लो के जीवन में एक छोटी-सी सहायता ने बड़ा सकारात्मक बदलाव ला दिया है। बौनापन (शॉर्ट स्टेचर) और लगभग 40 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रहीं खोमीन कल्लो को रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

घर से बाहर निकलना, सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना और जरूरी कार्य करना उनके लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा, जिससे वे अधिकतर समय दूसरों पर निर्भर रहती थीं।

लेकिन सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। ग्राम पंचायत हांडीटोला में आयोजित इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

ट्राइसाइकिल मिलने के बाद खोमीन कल्लो के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे आसानी से आवागमन कर पा रही हैं।

भावुक होकर उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए नई जिंदगी के समान है। उन्होंने शासन, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि जब सरकारी योजनाएं सही जरूरतमंद तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा ही नहीं बल्कि सम्मान और स्वावलंबन भी प्रदान करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button