
दुर्ग (छत्तीसगढ़), 29 मई 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दुर्ग द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले में कार्यरत कई उप निरीक्षकों, निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अण्डा पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी, निरीक्षक वंदिता पनिणकर को थाना प्रभारी बोरी तथा उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे को थाना मोहन नगर भेजा गया है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना सुपेला, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना उतई और उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना धमधा में नई जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक समित मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग ने यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्य प्रणाली में अधिक प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से लिया है। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।












