ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़भिलाई

नेवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर में काम करने वाली महिला निकली चोर, 12.22 लाख का मशरूका जब्त

भिलाई। नेवई थाना पुलिस ने घर में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए कामवाली महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा समेत लगभग 12 लाख 22 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी दुर्गा प्रसाद नागपुरे, निवासी आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई ने 26 मई 2026 को थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह घर की आलमारी खोलकर देखने पर पर्स में रखे सोने के हार, मांगटीका, नथनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र और कान के तीन जोड़ी टॉप्स सहित करीब 14.5 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 337/2026 धारा 305(A), 331 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान घर में काम करने वाली महिला मालती ध्रुव पर संदेह होने पर उसे, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी मालती ध्रुव ने बताया कि उसने 19 अप्रैल 2026 को दुर्गा प्रसाद नागपुरे के घर की आलमारी से सोने के गहनों की चोरी की थी। बाद में पति देवीलाल और जीजा हेमलाल की मदद से कुछ गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने एवं चांदी के जेवरात कीमत करीब 4 लाख रुपये, 10 हजार रुपये नगद, मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखे जेवरों की स्लिप कीमत 7.47 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमत 50 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन कीमत 30 हजार रुपये जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका लगभग 12 लाख 22 हजार रुपये आंका गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मालती ध्रुव (33 वर्ष), देवीलाल ध्रुव (35 वर्ष) और हेमलाल मंडावी (47 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपियों को 28 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई, प्यारे लाल, विजय कुर्रे, महिला आरक्षक कीर्ति साहू तथा एसीसीयू के एएसआई भारत यादव, प्रेम सिंह और आरक्षक रोहन दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button