ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर 60 वार्डों में युद्धस्तर पर चल रहा स्वच्छता अभियान,

दुर्ग/04 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर शहर के सभी बड़े-छोटे नालों एवं नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा 60 वार्डों के पार्षदों की देखरेख में यह अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि मानसून आगमन से पूर्व शहर के समस्त नालों एवं नालियों की सफाई कार्य पूर्ण करना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सफाई कार्य का नियमित निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि नालियों की केवल सतही नहीं, बल्कि तल तक सफाई की जाए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
महापौर ने कहा कि वर्षा के समय जलभराव, गंदगी एवं मच्छरों की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों में सफाई कर्मियों की टीमों द्वारा नालों से गाद, कचरा एवं अवरोधक सामग्री हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नालियों एवं नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button