ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में वाहन क्रय-विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने परिजन के नाम पर पंजीकृत वाहन को बेचने के लिए एक निजी वाहन क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान आरोपी द्वारा वाहन के स्वामित्व हस्तांतरण और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के नाम पर कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर धोखाधड़ी की गई, जिससे शिकायतकर्ता को आर्थिक क्षति हुई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने जांच शुरू की। दस्तावेजों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पटेल (44 वर्ष), निवासी शिव विहार कॉलोनी, थाना अमानाका, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में वाहन से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और प्रकरण की विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन क्रय-विक्रय के दौरान सभी दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन करें तथा स्वामित्व हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार की लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button