ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

आजाद वार्ड,कैलाश नगर एवं शहीद भगत सिंह वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 76 लाख से अधिक के तीन वार्डो में निर्माण कार्यों की सौगात,

दुर्ग। 09 जून/नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद शिव नायक,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद रंजीता पाटिल,सावित्री दमाहे,लोकेश्वर ठाकुर,सहायक अभियंता सुरेश केवलानी,उप अभियंता मोहित मरकाम की मौजूदगी में आज आजाद वार्ड क्रमांक 37 सहित वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में लगभग 76.21 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड 37 आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 कैलाश नगर तालाब से नहर रोड एवं आदित्य नगर चौक से जवाहर नगर नाला तक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 19 शहीद भगत सिंह वार्ड में राजेश यादव के घर से प्राथमिक शाला मानसिंग के घर तक, नशामुक्ति केंद्र के सामने से वार्ड क्रमांक 18 तक तथा सांई मेडिकल से सरजू के घर के सामने तक एवं आजाद वार्ड 37 में नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

नाली एवं पुलिया निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के रहवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों ने भी लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किए जाने पर महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button