ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
छत्तीसगढ़दुर्ग

भारतीय जनता पार्टी, सिकोला भाठा पटरीपार मंडल, दुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना हेतु विशेष पूजा-अर्चना संपन्न

दुर्ग |  भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरीपार मंडल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना हेतु शीतला मंदिर, सिकोला भाठा वार्ड क्रमांक 14 में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी एवं मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलका बाघमार जी (महापौर दुर्ग ) एवं शिवेंद्र परिहार जी जिला उपाध्यक्ष) विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मौसमी ताम्रकार, मन्नू साहू, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजित पराशर, तनुजा बघेल, रेवती खुंटेल, अंजू यादव, बलराम यादव, देवनारायण चंद्राकर, अरुण सिंह, सुरेश दीक्षित, विजय बनोथे, ममता गुरूंग, अभिषेक सिंह, कमलेश सिंह राजपूत, यशवंत चंद्राकर, सुरुचि उमरे, सावित्री दमाहे, रंजिता पति, ललिता ठाकुर, युवराज कुंजाम, मंगेश बोकारो, दिलीप साहू, अंजू तिवारी, कांति सिन्हा, सुषमा सिंह, क्षमा देशमुख, सुधा सेंगर, निर्मला सिन्हा, बलराम सिंह, अश्वनी साहू एवं भास्कर तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button