ब्रेकिंग
दुर्ग शहर में आकृषित पार्थिव शिवलिंग का मधुर गीतों एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रुद्राभिषेक दुर्ग में कार का शीशा तोड़ ₹4.90 लाख चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से ₹1.49 लाख के गबन का आरोप दुर्ग में खूनी लूटकांड: सरपंच के पति की बीच सड़क पर हत्या, 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर भागे आरोपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज: मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे आपात बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार शाम उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे एक आपातकालीन बैठक बुलाए जाने की जानकारी सामने आई। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है और राजनीतिक गलियारों में इसके मायने तलाशे जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि बैठक का एजेंडा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, जिससे राजनीतिक अटकलों का दौर और तेज हो गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। वहीं, मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस अहम बैठक और उसके बाद सामने आने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button