ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने जल कार्य प्रभारी एवं अधिकारियों के साथ इंटकवेल पहुंचकर देखी सफाई व्यवस्था,

सायफन में जलकुंभी और कचरा फंसने से युद्धस्तर पर सफाई अभियान जारी,

दुर्ग, 6 जुलाई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और शिवनाथ नदी में आए तेज उफान का असर अब शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। नदी के बढ़े जलस्तर के कारण नगर पालिक निगम के 24 एवं 42 एमएलडी इंटकवेल के सायफन में बार-बार जलकुंभी, झिल्ली, पॉलीथीन तथा अन्य तैरता कचरा फसा हुआ है इसके चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। सफाई अभियान लगतार जारी है।जो जल्द सामान्य हो जाएगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर अलका बाघमार स्वयं शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने इंटकवेल के सम्प के नीचे उतरकर सायफन में फंसे कचरे की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने तथा शहर की जलापूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव के कारण पुलगांव नाला सहित अन्य नालों से बड़ी मात्रा में जलकुंभी और कचरा बहकर इंटकवेल तक पहुंच रहा है। इससे फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिसके कारण कई ओवरहेड टंकियां समय पर नहीं भर सकीं और जलापूर्ति प्रभावित हुई।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों के बावजूद नगर निगम की पूरी टीम दिन-रात राहत कार्य में जुटी हुई है। कर्मचारियों द्वारा लगातार सायफन से जलकुंभी और कचरा हटाने का कार्य किया जा रहा है ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने नागरिकों से धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शिव नायक, पार्षद कुलेश्वर साहू, रंजीता पाटील, जल कार्य अभियंता प्रकाश थवानी, सहायक अभियंता मोहित मरकाम, विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button