ब्रेकिंग
स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पुलिस की गि... शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प, 26.23 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया भूमिपूज... छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उड़ान: 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 250 MBBS सीटों की मंजूरी आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना ग्राम सिरसीदा में आशा महिला ग्राम संगठन का सीडबॉल अभियान, हरियाली बढ़ाने की पहल स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 2 दिन में 2 नशेड़ी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक दुर्ग में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, गुंडा बदमाश को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट मड़ोदा-पुरैना मंडल भाजपा की बैठक संपन्न,शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीत... दुर्ग में पुलिस मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ, DGP अरुण देव गौतम की मौजूदगी में 843 लोगों का स्वास्थ्...
क्राइमछत्तीसगढ़

स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को रोककर मारपीट, गाली-गलौज और शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल दो अपचारी बालकों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात मोहम्मद शब्बीर ने थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के कुछ युवक स्कूल के छात्रों को रास्ते में रोककर उनसे मारपीट करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर छात्रों को डराया-धमकाया जाता था।

शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्कूल समय में घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर पीड़ित विद्यार्थियों से आरोपियों की पहचान कराई गई।

जांच के दौरान युवराज साहू (19 वर्ष) और शेखर गुप्ता (21 वर्ष) की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 14 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल दो अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक लकड़ी का हॉकी स्टिक भी जब्त किया है।

दुर्ग पुलिस ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि कहीं भी छात्रों के साथ मारपीट, धमकी, वसूली या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button