ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना,

दुर्ग, 24 जुलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती नगर, मां कर्मा बोरसी एवं गोकुल नगर में एएचपी (अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप) घटक के तहत निर्मित आवासों के आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जारी है।

शहरवासियों के लिए आकर्षक एवं किफायती दरों पर निर्मित इन आवासों के प्रति लगातार बढ़ती रुचि को देखते हुए निगम को प्रतिमाह बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रत्येक माह लॉटरी के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आवासों का आवंटन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इस माह गोकुल नगर में 1, सरस्वती नगर में 16 तथा मां कर्मा बोरसी में 4 आवासों के लिए प्राप्त कुल 21 आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। पूरी प्रक्रिया हितग्राहियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जहां प्रत्येक हितग्राही ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया। इससे आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पूरी तरह सुनिश्चित हुई।

महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे एवं जितेंद्र ताम्रकार,रामचंद्र सेन, सहायक अभियंता संजय ठाकुर की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई तथा चयनित हितग्राहियों को आवंटन पत्र प्रदान किए। निगम प्रशासन ने बताया कि निर्धारित संपूर्ण राशि जमा करने के उपरांत हितग्राहियों को आधिपत्य (कब्जा) पत्र प्रदान किया जाएगा।

पात्र हितग्राही ही करेंगे निवास, किराये पर देने वालों पर होगी कार्रवाई
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को अपना स्थायी आवास उपलब्ध कराना है।

इसलिए योजना के तहत आवंटित मकानों में केवल पात्र हितग्राही ही निवास करेंगे। यदि कोई हितग्राही आवास को किराये पर देता हुआ पाया गया या योजना के नियमों का उल्लंघन करता है, तो नगर निगम द्वारा नियमानुसार आवंटन निरस्त करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में दीपक संचेती, हिमांशू बेलेंद्रे, सीएलटीसी के अधिकारी-कर्मचारी, भीम कुमार निषाद (सहायक ग्रेड-3) सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button