ब्रेकिंग
सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ...
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित

दुर्ग। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित होटल कैम्बियन में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने सहभागिता करते हुए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों की सराहना किया।

कार्यक्रम के दौरान सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि भारत की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। हथकरघा उद्योग न केवल देश की परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है, बल्कि यह लाखों परिवारों के रोजगार और आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों के माध्यम से हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित बुनकरों से संवाद कर उनके अनुभव, समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इस क्षेत्र के विकास, आधुनिकीकरण एवं विपणन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का उपयोग करें, जिससे स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button