ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लूट और बुर्के में घर में घुसकर वारदात

CG News: कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, एक गलती पूरा खेल बिगाड़ देती है। कोटा में लूट के माल के बंटवारे को लेकर गैंग के सदस्य आपस में भिड़ गए। पेट्रोल पंप के पास हुई मारपीट के बाद घायल आरोपित शिकायत लेकर थाने पहुंचा और पुलिस की पूछताछ में गैंग की पूरी कहानी खुल गई। एएसपी मधुलिका सिंह के मुताबिक, जांच में जुलाई में हुई दो लूट की वारदातों, रीवा से पिस्टल लाने और लूटे गए सोने को ज्वेलरी दुकान में बेचने का कनेक्शन सामने आया। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर पिस्टल, सोने के जेवर, आर्टिका कार, प्लेटिना बाइक और छह मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों वारदातों से संबंधित 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में लूट और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का राज किसी बड़ी पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि लूट के माल के बंटवारे को लेकर हुए आपसी विवाद से खुला। बुधवार को पेट्रोल पंप के पास तीन आरोपितों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में घायल एक आरोपित शिकायत लेकर कोटा थाने पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ की तो जुलाई में हुई दो लूट की वारदातों का पूरा कनेक्शन सामने आ गया। मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि गिरोह ने जुलाई में दो वारदातों को अंजाम दिया था। 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपये की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को बड़े बरमाबर मोड़ के सलका डैम के पास निशाना बनाया गया था। आरोपित कर्मचारी का बैग झपटकर उसे धक्का देकर गिरा गए थे। मामले में कोटा थाने में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।

बुर्का पहना और घर में घुस गए

इसके बाद 18 जुलाई को बुर्का पहनकर कुछ आरोपित राजकुमारी जायसवाल के घर में घुस गए। आरोपितों ने महिला से मारपीट की और हथियार दिखाकर सोने के जेवर लूट लिए। शिकायत के मुताबिक तीन फल लॉकेट और दो गेहूं दाना समेत करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर लूटे गए थे। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई थीं।

राकेश ने बनाई थी दोनों वारदातों की योजना

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राकेश जायसवाल ने दोनों वारदातों की योजना बनाई थी। उसने दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम दिया। वारदात में हथियार के इस्तेमाल के लिए सनी सिंह से संपर्क किया गया था।

पुलिस के अनुसार सनी सिंह उन्हें अपने भाई के पास रीवा ले गया, जहां से पिस्टल उपलब्ध कराई गई। यानी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह ने हथियार का इंतजाम किया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल एक पिस्टल भी बरामद की है।

लूट का सोना ज्वेलरी दुकान में बेचा

जांच में लूटे गए सोने के आभूषणों को ठिकाने लगाने की कड़ी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक हर्ष नामदेव की मदद से लूटे गए सोने के आभूषण हर्ष सोनी की ज्वेलरी दुकान पर बेचे गए और इसके बदले रकम हासिल की गई।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे और उनके बताए स्थानों से लूट का माल बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल आर्टिका कार, प्लेटिना बाइक और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस का दावा है कि दोनों घटनाओं से संबंधित 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

रीवा से पिस्टल, फिर लूट और उसके बाद सोना खपाने की तैयारी

पूछताछ में सामने आया कि राकेश जायसवाल ने अपने साथियों दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर पिस्टल की व्यवस्था की थी। सनी सिंह उन्हें रीवा लेकर गया और अपने भाई के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई गई। इसी हथियार के सहारे घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

लूट के बाद सोने के आभूषणों को अपने पास रखने के बजाय उन्हें बेचकर रकम हासिल की गई। पुलिस ने मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूट के माल की बरामदगी की।

इन छह आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

राकेश जायसवाल (35), निवासी मंझगांव, थाना कोटा

दिव्यांशु जायसवाल (24), निवासी बिल्लीबंद, थाना कोटा

आदर्श तिवारी (26), निवासी मौहारखार, थाना कोटा

हर्ष नामदेव (25), निवासी थाना के बाजू में रोड, कोटा

हर्ष सोनी (24), निवासी फिरंगीपाड़ा, कोटा

सनी सिंह (35), निवासी वार्ड क्रमांक 12, मस्जिद पारा, कोटा

एक आपसी विवाद ने पुलिस के सामने पूरे गिरोह की कहानी खोल दी। लूट के माल के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा आरोपितों पर भारी पड़ गया और पूछताछ में रेलवे कर्मचारी से लूट, घर में घुसकर जेवर लूटने, रीवा से पिस्टल लाने और लूट के सोने को ज्वेलरी दुकान में बेचने तक की पूरी कड़ी सामने आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button