मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग : मछुआ सोसायटी विकास परिषद जिले के पदाधिकारीयो ने मछली के मूल्य वृद्धि हेतु कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को ज्ञापन सौपा गया।जिसमें जिलाधीश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव रखने एवं रेट वृद्धि पर के संबंध में आश्वासन दिया है।तत्पश्चात सभी सदस्यों ने मछली पालन विभाग के उपसंचालक को भी एक प्रतिवेदन देकर मछली के रेट वृद्धि के संबंध में हमारे प्रतिनिधि मंडल द्वारा चर्चा किया गया। उन्होंने भी रेट वृद्धि के संबंध में सहमति जताते हुए बात हमारे पक्ष में बात रखने की आश्वासन दिया है।


उक्त कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष केजू राम निषाद पाटन संरक्षक श्यामलाल सर्वे पाटन कोषाध्यक्ष कुशल थानसिंह मटियारा दुर्ग तथा तहसील अध्यक्ष टेकराम धीवर अंडा दुर्ग अरुण धीवर दुर्ग श्रीमती नीता ओझा हनोदा दुर्ग राकेश लिटिया धंमधा, गोकुल रीगरी सावनी पाटन हेमंत धीवर भनसुली पाटन पुष्पक धीवर टेलीगुंडरा पाटन बाबा ठाकुर झीठ पाटन ईश्वर धीवर विनायकपुर सुरेश धीवर निकुम नकुल धीवर खुरसुल, लक्ष्मण निषाद, सोनू धीवर , जगमोहन धीवर एवं बड़ी संख्या जिले के मछुआरा उपस्थित थे।


















