ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संस्कृत भाषा के आदि कवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के अवसर पर समस्त जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कृतियाँ मानवता के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और समरसता के मानवीय मूल्यों को रामायण के रूप में लोकमानस के सामने प्रस्तुत कर समाज को एक शाश्वत दिशा प्रदान की। कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह दिव्य संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर परम चेतना और महत्ता को प्राप्त किया जा सकता है।

उनका समरसता और समानता का चिंतन आज के समय में समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत प्रासंगिक है। श्री देव ने आह्वान किया कि हम सभी महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रभु राम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने तथा एक समरस व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button