ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

तपन सरकार को शुभम हत्याकांड में कोर्ट ने किया दोषमुक्त , हत्याकांड के आरोपी की जेल में हार्ट अटैक से हो चुकी है मौत

दुर्ग-भिलाई। तपन सरकार को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट ने तपन सरकार को शुभम राजपूत हत्याकांड में राहत दी है। दरहसल 2023 के होली के दिन खुर्सीपार निवासी शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी सेवकराम निषाद पकड़ा गया था। उसने पुलिस के समझ यह गवाही दी थी कि उसने तपन सरकार के कहने पर शुभम की हत्या की है। मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की 21 फरवरी 2024 को  दुर्ग जेल में हार्ट अटैक से पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले में तपन सरकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में अदालत ने गैंगस्टर तपन सरकार को दोषमुक्त कर दिया है।

पुलिस नहीं जोड़ पाई कनेक्शन

बताया जा रहा है कि, पुलिस सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष तपन सरकार और मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद के बीच कनेक्शन को नहीं जोड़ पाई। आपको बता दें कि शुभम राजपूत हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सेवकराम ने पुलिस को जानकारी दी थी कि शुभम राजपूत खुद को तपन सरकार का आदमी बताता था और उसके कहने पर ही लोगों से बेजा वसूली करता था। घटना दिनांक को शुभम राजपूत उससे वसूली करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी सेवकराम ने कटर से मारकर शुभम की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि सेवकराम ने तपन सरकार के कहने पर शुभम राजपूत की हत्या की थी।

तपन सरकार के वकील राजकुमार तिवारी ने क्या बताया?

हत्याकांड के करीब दो महीने बाद पुलिस ने सेवक राम के बयान के आधार पर तपन सरकार को आरोपी बनाया। सुनवाई के लिए चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनीता टोप्पो के न्यायालय में पेश किया था। तपन सरकार की ओर से अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने बताया कि न्यायालय में सुनवाई के दौरान पुलिस तपन सरकार और सेवकराम निषाद के बीच कनेक्शन नहीं जोड़ पाई। तपन सरकार को सेवकराम से कभी मेल मुलाकात करते किसी ने नहीं देखा था। इस आधार पर न्यायालय ने संहेद का लाभ देते हुए तपन सरकार को दोषमुक्त कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button