ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

पुलगांव नाला से निगम ने जेसीबी से हटवाई जलकुंभी:आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को पुलगांव में जेसीबी के माध्यम से पुल के आस पास जलकुंभी को साफ किया गया.मोंगरा जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण पुलों के ऊपर जलस्तर काफी हद तक बढ़ गया था.नालों में जमी जलकुंभी की वजह से एक तो नालों  पर पानी का दबाव बढ़ गया था।

जिससे आगे पानी तीव्र गति से निकल नहीं पा रहा था।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा सुबह उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद सहित टीम अमला के साथ सफाई कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया।

आज सुबह जेसीबी और डंपर के साथ नगर निगम की टीम पुलगांव पुल पर पहुंची। जहां उन्होंने कर्मशाला अधीक्षक के नेतृत्व में जेसीबी के माध्यम से बारिश के कारण ऊपर की ओर आ गई जलकुंभी को नदी से निकालने का प्रयास शुरू किया गया और कई डंपर जलकुंभी भी निकाली गई । नगर निगम ने जलकुंभी हटाकर नदी को स्वच्छ करने का कार्य तो किया है।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमला द्वारा जलकुंभी हटाने का काम शुरू हो गया हैं। लगभग तीन घण्टे जेसीबी के माध्यम से सुबह यह सफाई करवाई गई।आयुक्त ने बताया कि मोगरा जलाशय से पानी छोड़ने के कारण नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलों के पास आगे से बहकर जलकुंभी आकर जमा हो गया था।जमा जलकुंभी को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है.मैंने खुद गंजपारा पुलगांव पुल का निरीक्षण किया.जेसीबी के माध्यम से जलकुंभी हटाने का कार्य शुरु हो चुका है जो आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button