ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

देसी डे पर गरबा की धूम: गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया जलवा

दुर्ग | शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय दुर्ग में नवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर नृत्य विभाग द्वारा गरबा स्पर्धा का शानदार आयोजन किया गया।

नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष गरबा स्पर्धा का आयोजन 2017 से निरंतर किया जा रहा है।

जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं की भागीदारी इसकी लोकप्रियता को प्रदर्शित करता है। विजेता समूहों को रनिंग ट्रॉफी के साथ पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति, परम्परा को सहेजना और युवा पीढ़ी को परिचित कराना ऐसे आयोजन उसे सार्थक बनाते हैं।

उन्होंने छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदर्शनात्मक कला के विकास से व्यक्तित्व के विकास का उद्देश्य पूर्ण होता है।

वही इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में बैठी अन्य छात्राओ का उत्साह भी नजर आया जहा मंच में थिरकते ग्रुप को देख ये भी झूमते नजर आए आप देख सकते है किस तरह कॉलेज में छात्राओ की भीड़ नजर आ रही है इस दौरान सभी ने आज के इस आयोजन का भरपूर आनद उठाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा ठाकुर एवं गुनगुन राऊत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकण एवं छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button