ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

यातायात पुलिस की रात्रि गश्त में कार्रवाई

दुर्ग : दिनांक 23-24 अक्टूबर की दरमियानी रात, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग द्वारा रात्रि गश्त के दौरान भारी वाहनों की जांच की गई। इस चेकिंग में 12 वाहनों में विभिन्न खामियां पाई गई, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, निरीक्षक यातायात जोन सिविक सेंटर भिलाई ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन 12 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6800 रुपये का समन शुल्क वसूल किया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर एवं सतानंद विंध्यराज द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रात्रि गश्त के दौरान, दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के उतई फुण्डा मार्ग में भारी वाहनों की जांच की गई। निरीक्षक यातायात ने वाहन चालकों को खामियां सुधारने और शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाईश दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button