ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
बालोद

गांजा तस्करी में नया तरीका: पुलिस की वर्दी में शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 16 किलो गांजा

बालोद। इनोवा कार में पुलिस का प्लेट लगाकर और गाड़ी ऊपर सायरन लगा कर गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी मोहम्मद आशिक पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 32 साल निवासी वार्ड 10 लक्ष्मी नगर देशी भटी के पीछे सुपेला थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छग) को बालोद पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 16 किलो गांजा मिला। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अंतरजिला गांजा तस्कर को 16 किलोग्राम गांजा सहित इनोवा कार जप्त किया गया है।

दिनांक 29/10/2024 की रात्रि को मुखबीर से सूचना मिला कि वाहन सफेद इनोवा कार में दुर्ग-भिलाई की ओर से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में गांजा लेकर बालोद से दल्ली की ओर जाने वाला है। सूचना मिलने पर थाना बालोद और साइबर सेल टीम द्वारा सूचना के आधार पर नाकाबंदी के लिए रवाना हुआ। नाकाबंदी हेतु उपयुक्त जंगल ग्राम दैहान जंगल दुर्गा मंदिर के पास जाकर NH-930 में नाका बंदी कर दुर्ग बालोद की ओर से आने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था। कुछ समय बाद सफेद इनोवा कार क्रमांक CG 04 KR 0005 को रोककर चेक किया।

कार चालक से नाम पूछने पर अपना नाम मोहम्मद आशिक सुपेला भिलाई का रहने वाला बताया। संदेही की तलाशी तथा उसके कब्जे की इनोवा कार की तलाशी लेने पर तलाशी के दौरान दो बैग में 08 नग ब्राउन कलर के टेप के पैकेट में भरा हुआ संदिग्ध वस्तु मिला। पूछताछ पर संदेही ने गांजा होना बताया । सभी 08 पैकेट में भरे संदिग्ध वस्तु को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया। तलाशी में मिले सभी 08 पैकेट को सूंघकर पहचान किया। सभी पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को भरा होना पाया। कुल गांजा का वजन 16 किलो 39 ग्राम पैकेट सहित होना पाया गया।

रखे गये मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी के पास कोई भी वैध दस्तावेज नही होने से घटना के संबंध में जानकारी हेतु आरोपी मोह. आशिक से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाये जाने से गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त गांजा की कुल मात्रा पैकेट सहित 16 किलो 39 ग्राम कीमती 1,14,730 रूपये कार क्रमांक CG 04 KR 0005 कीमती 20 लाख रूपये तथा जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी मोहम्मद आशिक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोप सिंह साहू

साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आकाश सोनी, पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, संदीप यादव, योगेश गेडाम

मिथलेश यादव, खिलेश्वर सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button