ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

महिला की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक रुपये लेकर फरार होने की कोशिश नाकाम

दुर्ग | एक महिला अपने पति को बड़ी बीमारी होने का झांसा देकर महंगा इलाज करने की बात कहते हुए, कुछ लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपए उधार लेकर फरार हुई महिला को देनदारों ने पकड़कर पदमनाभपुर थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी की पत्नी अपने पति के रिटायरमेंट के बाद घर बनाकर पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में निवास कर रही थी।

उसकी जान पहचान एवं उठना बैठना पैसे वाली महिलाओं के साथ था, इसका फायदा उठाकर उसने कुछ वर्ष पूर्व अपने परिचित लोगों से किसी से 5 लाख, किसी से 10 लाख, किसी परिचित से 20 लाख रुपए जैसी रकम उधारी स्वरूप ली और सभी से कहा था कि उसके पति को किडनी की बीमारी है, और उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है, जल्द ही वह वापस कर देगी।

इसके बाद मौका पाकर वह अपने पति व बेटे के साथ अन्य प्रदेश में जाकर रहने लग गई थी। यहां लोग अपनी रकम पाने के लिए परेशान हो रहे थे।

जानकारी के मुताबिक उसका बेटा किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है,  छुप छुप कर रहने के बाद 2 दिन पूर्व वह महिला अपने घर पर आई हुई थी, इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देखा और सभी लोग इकट्ठा होकर उसे पकड़कर पद्मनाभपुर थाना ले गए।

लोगों का कहना है कि हमें आपसी सहमति से हमारी रकम वापस मिल जाए, हमें इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना है। पुलिस महिला एवं अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button