ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
देश

सरपंच की अनोखी प्रेम कहानी: दो पत्नियां, चार बच्चे और एक अनोखा विरोध

उज्जैन| मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अजीब मामला सामने आया है| नीमच में घर से 210 किमी दूर सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ ‘क्वालिटी टाइम’ बिताने के लिए होटल पहुंचे थे| लेकिन, उन्हें ये नहीं पता था कि उनकी पत्नी कई दिनों से उनपर नज़र रखे हुए है|

सरपंच जैसे ही महिला मित्र को होटल से बाहर लेकर निकले और कार में बैठे, सामने पत्नी को खड़ा देख सरपंच के होश फाक्ता हो गए|

जानकारी के अनुसार, सरपंच एक महिला से बात करते हैं, इस बात की भनक पत्नी को उनके मोबाइल से लग चुकी थी| पत्नी को जैसे ही पता चला कि पति महिला मित्र के साथ उज्जैन के एक होटल में रुके हैं, वह भी कार से नीमच रवाना हो गई|

पत्नी होटल के बाहर ही पति के निकलने का इंतजार करने लगी| जैसे सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ बाहर आए पत्नी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई और सरपंच को दबोच लिया|

नीमच के सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ होटल से बाहर निकले तो पत्नी उनकी कार के सामने आ कर खड़ी हो गई| पति को रंगेहाथ दबोच लिया| इसके पत्नी ने सरपंच की गर्लफ्रेंड की पिटाई शुरू कर दी|

महिला मित्र ने पूछा तुम कौन? तब पत्नी ने कहा, तुम थाने चलो हम बताते हैं| बीच सड़क पर होटल के बाहर गर्लफ्रेंड की पिटाई देख भीड़ लग गई| इस दौरान सरपंच हाथ से चेहरा ढककर चुपचाप कार में बैठे रहे| परिवार के लोगों ने ही इसका वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है|

सरपंच जितेंद्र माली की पत्नी ने बताया कि सरपंच ने पहली शादी करीब 20 वर्ष पहले की थी| अब वह उसके साथ नहीं रहता| फिर करीब 15 साल पहले उसने दूसरी शादी उसके साथ की थी| जितेंद्र को दोनों पत्नियों से दो-दो बच्चे हैं|

सरपंच की दूसरी पत्नी का आरोप है कि जितेंद्र एक आंगनवाड़ी में काम करने वाली युवती से तीसरी शादी करना चाहता है| इसके चलते वह मुझसे मारपीट करता है| थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है| अगर पत्नी कोई शिकायत दर्ज करती है तो कार्रवाई की जाएगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button