ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

एएसपी की टीम ने मारा छापा, सट्टे के धंधे में बदमाश गिरफ्त में

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हफ्ते में दूसरी बार सटोरियों पर कार्रवाई की गई है। इस बार छापा एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर के कहने पर छावनी टीआई ने मारा। छावनी थाने के टीआई और एएसपी सिटी गए तो थे मर्डर की जांच करने, लेकिन उन्हें जैसे ही पता चला कि पास में सट्टा लिखा जा रहा है उन्होंने छापा मार दिया।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह के कोई अवैध कार्य नहीं होने चाहिए। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सट्टा के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी कार्रवाई है।

इससे पहले 7 नवंबर को छावनी सीएसपी के नेतृत्व में छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और जामुल टीआई कपिल पाण्डेय ने पूर्णावती के घर में छापा मारा था। वहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नगदी रकम और सट्टा पट्टी जब्त किया था। उस समय भी एसपी दुर्ग ने यह कहा था कि इस संदेह से मना नहीं किया जा रहा है कि ये सट्टा वैशाली नगर पुलिस की बिना जानकारी चल रहा है।

एसपी जितेंद्र शुल्का ने डीएसआर चेक करके वैशाली नगर पुलिस की संलिप्तता की जांच कराने की बात कही थी। अभी जांच पूरी भी नहीं हुई कि 16 नंबर को फिर से इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम के पास निगरानी बदमाश बुधारू उर्फ वाजिद बैग के यहां छापा पड़ गया।

नगरानी बदमाश की पत्नी लिखती थी सट्टा

बुधारू उर्फ वाजिद बैग वैशाली नगर थाने का निगरानी बदमाश है। एसपी ने हाल ही में एक मीटिंग बुलाकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वो सभी निगरानी बदमाशों की थाने में परेड कराकर हाजिरी लें। उन पर नजर रखें। इसके बाद भी बुधारू नाम का निगरानी बदमाश खुलेआम अपने घर पर सट्टा पट्टी लिख रहा था। यह काम उसकी पत्नी और बेटा मिलकर करते हैं।

पिछली कार्रवाई पर एसपी ने लगाई थी फटकार

पुलिस विभाग से मिली सूचना पर पिछली बार जब सट्टा पर कार्रवाई हुई थी तो एसपी जितेंद्र शुक्ला ने वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा पर काफी नाराजगी जताई थी। उन्होंने उन्हें काफी फटकारा था, और निर्देश दिया था कि उनके थाना क्षेत्र में दोबारा इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि ऐसा क्यों हुआ इसके बारे में टीआई से जानकारी ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button