ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

रेलवे की सख्ती: ट्रेन में रील्स बनाने पर होगी जुर्माना और कार्रवाई

रायपुर । रेलवे बोर्ड द्वारा देशभर के जोन व मंडलों के लिए जारी आदेश में साफ कहा है कि रेल पटरियों या फिर ट्रेन के भीतर रील बनाने वालों पर अब सख्ती के साथ निपटा जाएगा। सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए जानलेवा स्टंट या फिर तरह-तरह की हरकत कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने वीडिया को पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई होगी।कुछ इस तरह का आदेश रेलवे बोर्ड ने अपने जोन अफसरों को जारी किया है।

जारी आदेश में कहा है कि यदि रील बनाने वाले सुरक्षित रेल परिचालन में बाधा खड़ी करते हैं और यात्रियों को इससे असुविधा होती है तो फिर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसे सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में बाधा खड़ी करना और खतरे की श्रेणी में रखा गया है।

रेलवे ट्रैक किनारे, ट्रेन के सामने, रेलवे कोच, ट्रेन के गेट के सामने के अलावा गुड्स ट्रेन के उऊपर खड़े होकर व चलती गुड्स ट्रेन में वीडिया व रील बनाने वालों पर।रील व वीडियो बनाने वाले सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर भी एक बड़ी बाधा खड़ी कर रहे हैं।

रेल पटरियों पर सामान रखकर भी वीडियो शूट कर रहे हैं। इससे सुरक्षित परिचालन के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। सैकड़ों रेल यात्रियों की सुरक्षा को भी ऐसे लोग खतरे में डाल रहे हैं। लिहाजा रेलवे बोर्ड ने अपने अफसरों से रील बनाने वाले लोगों के खिलाफ कोई ढील न बरतने की नीति अपनाने के लिए कहा है। यदि रील बनाने वाला ट्रेन में किसी भी तरह से परेशानी पैदा करता है, तो उसे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सोशल मीडिया में यंगस्टर्स द्वारा खतरनाक स्टंट करते रील अपलोड किया गया है। इसके वायरल होने के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे गंभीरता से लिया है। अपलोड वीडियो में युवा चलती ट्रेन के अलावा पटरियों में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में कुछ ऐसे वीडियो और रील अपलोड है जिसमें सेल्फी लेते वक्त युवा ट्रेन के करीब आ रहे हैं।

इसके चलते हादसा भी हुआ है। इसके बाद भी इस तरह के वीडियो और रील लगातार बन रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड भी हो रहे हैं। इस पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए क्रक्कस्न व त्रक्रक्क साझा अभियान चलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button