ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

रायपुर उपचुनाव: 44 हजार वोटों से बीजेपी की प्रचंड जीत, सुनील सोनी बने दक्षिण के विधायक

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी यहां से विधायक बन गए है। 44,167 हजार वोटों से जीतने के बाद सुनील सोनी एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ढोल बजाते नजर आए और सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता जीत की खुशी में नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं।

दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात आई कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है। महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही।

खास बात यह है कि उन्हें मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र से काफी बढ़त मिली है। भाजपा में इसे लेकर काफी उत्साह है।

भाजपाई नेताओं ने कहा कि एक चुम्मे ने वो कमाल कर दिया, जो कभी नहीं हुआ था। एक चुम्मे ने पूरे मुस्लिम वोटर खींच लिए हैं। जहां कांग्रेस को वोट पाने की उम्मीद थी, वहां उनको नहीं मिली। महापौर एजाज ढेबर और अन्य पार्षदों के वार्ड से BJP को लीड मिली है।

बेहद हाई प्रोफाइल सीट

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट ये छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट है। वो इसलिए क्योंकि इस सीट पर बीजेपी का दबदबा करीब साढ़े तीन दशकों यानी कि 34 सालों से कायम है। इस बार फिर इतिहास बरकरार रहा। इस सीट पर उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए। सीट खाली हुई और भाजपा ने अपना कैंडिडेट रायपुर के पूर्व सांसद और बृजमोहन के करीबी सुनील सोनी को बना दिया। इस सीट पर दबदबा कायम रखना बृजमोहन के लिए भी साख का विषय बन गया। पूरी ताकत झोंकी और एक बार फिर से ये सीट बीजेपी की झोली में आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button