ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

जिला पंचायत CEO बजरंग कुमार दुबे ने अचानकपुर का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने विकासखंड पाटन स्थित ग्राम पंचायत अचानकपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का प्रोत्साहन कर उनके निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्यों पर चर्चा की। जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित तकनीकी सहायक व सचिव को कार्यस्थल में रहने की चेतावनी दी।

उन्होंने ग्राम पंचायत अचानकपुर का क्षेत्रीय भ्रमण भी किया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत तीन आवासों का निरीक्षण किया। जिस पर दो आवास प्लींथ लेवल एवं एक आवास लेटर लेवल तक पूर्ण हो चुका है।

एक हितग्राही की प्रथम किस्त 40 हजार रुपए प्राप्त हो चुकी है एवं अन्य हितग्राही द्वितीय किस्त 60 हजार के लिए एक परिवार का कार्य पूर्ण हो चुका है।इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित स्वच्छाग्राही सेग्रीगेशन वर्कशेड का भ्रमण किया।

जिसमें जानकारी दी गई कि ग्राम में प्रति रविवार घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जाता है। वर्तमान में गांव में यूजर चार्ज प्रारंभ नहीं किया गया है। गांव के सभी लोगों द्वारा यूजर चार्ज नहीं दिया जाता है।

मौके पर निर्देश दिया गया कि सभी ग्रामीणों को यूजर चार्ज देने के लिए प्रेरित किया जाए एवं स्वच्छाग्रहियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाए।

गांव में घर-घर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से किया जाए एवं शेड में लाकर उसका उचित पुनर्चक्रण एवं सुरक्षित निपटान किया जाए। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दुबे ने व्यक्तिगत शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया।

जिसमें गांव के सभी घरों में शौचालय निर्माण पूर्ण होने एवं सभी के द्वारा उपयोग किए जाने की जानकारी मिली। यह गांव विकासखंड पाटन का प्रथम ओडीएफ गांव है।

गांव में साफ सफाई बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए। आवास निर्माण कार्यों में गंभीरता से एवं यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया।

साथ ही मनरेगा सहायक परियोजना अधिकारी एवं आवास समन्वयक को फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रगति की जानकारी देने कहा गया।

भ्रमण के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत से सेग्रीगेशन यार्ड स्वच्छता निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर काव्या जैन सहायक संचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, आवास समन्वयक, वेद प्रकाश कार्यक्रम अधिकारी पाटन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button