ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

कमिश्नर ने वार्डो में साफ सफाई व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,नागरिको से रूबरू होकर जानी उनकी समस्या

दुर्ग:नगर पालिक निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने मंगलवार की सुबह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई का जायजा लिया।उन्होंने वार्ड नबर 15,18, 20, 31,57 सहित 58 का निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होंने ने वार्ड 57,58 में साफ सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नागरिको से रूबरू होकर उनकी समस्या को सुना,उन्होंने नागरिको को जल्द समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सुपर वाइजर को कार्य पृथक करने दिए निर्देश।वार्ड भ्रमण के दौरान लगाई फटकार,सुपरवाइजरों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने, वार्डों में सफाई व्यस्था दुरुस्त करने, दुकानदारों को कचरा बाहर न फेंकने हेतु समझाइश देने एवं मार्केट में कचरा फैलाने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारी व टीम को सुंदर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना के तहत सफाई व्यवस्था में और बेहतर कार्य करने के दिये निर्देश है।

वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजरों को निर्देशित कर कहा कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी निष्ठा में चेक कर सुबह साढ़े छह बजे सभी को काम पर लगाएं और दोपहर दो बजे दूसरी बार हाजिरी लें।उन्होंने कहा सफाई पर लापरवाही करने पर होगी कार्रवाही।

कमिश्नर ने निरीक्षण के मौके पर नाली सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारी से कहा कि जितनी भी नालियां जाम की स्थिति में बनी हुई है उन सभी नालियों को चिन्हित कर निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाये, सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाये एवं सड़क किनारे झिल्ली, पन्नी फेकने वाले ठेले- खोमचे पर जुर्माने की कार्रवाही करें,

निरीक्षण के दौरान शहर में प्रकाश व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गली मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट जहां भी बंद पड़ी हो चेककर स्ट्रीट लाइट तत्काल सुधारकर प्रकाश व्यवस्था बनाये। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button